पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का शुभारंभ
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा,महापौर रामू रोहरा,सी ई ओ रोमा श्रीवास्तव,महेंद्र पंडित,सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने दिखाई हरी झंडी

धमतरी-शहर में स्थित पी एम श्री एम आर डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का शुभारंभ डाइग्नास्टिक ड्रिम्स आफ यंग साइंस फाउंडेशन के द्वारा किया गया। रविशंकर कुमार इस टीम के फाउंडर, आनंद नागेश सैटेलाइट इंजिनियर, सुभाष देवांगन (एक्सक्लूसिव इंजिनियर),शिवसिंह भदोरिया (एक्सक्युटिव को कार्डिनेटर) थे।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सैटेलाइट कैसे काम करता है,राकेट टेलीस्कोप स्पेस टेक्नालॉजी के बारे में टीम के द्वारा ट्रेनिंग दिया गया साथ ही साथ इस टीम के द्वारा रस्कोमास जैसे संस्थाओं में जाने के लिए भी तैयार किया जाता है ।यह कार्यक्रम जिला प्रशासन धमतरी के द्वारा विद्यार्थियो में अंतरिक्ष के तार्किक ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु एक सफल प्रयास था।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा व जिला पंचायत सी ईओ श्रीमति रोमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम महापौर रामू जगदीश रोहरा , महेंद्र पंडित व नीरज नाहर (सांसद प्रतिनिधि) ने हरि झंडी दिखाकर किया ।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ,देवेश सूर्यवंशी,एन के साहू ,संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू, राजेन्द्र सिन्हा , व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
