Uncategorized

नशे के विरुद्ध एक और कार्यवाही,3 किलो गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे गए 3 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित अन्य सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपेला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में गांजा बिक्री के लिए अवैध रूप से संग्रहित किए हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी मिश्रीलाल साहू अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ पाया गया।आरोपी मिश्रीलाल साहू25 वर्ष
ग्राम सुपेला, थाना भखारा, जिला धमतरी से 3 किलो मादक पदार्थ गांजा, कीमत लगभग 45,000 रूपये,इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, कीमत लगभग 1,500 रूपये,वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत लगभग 15,000 रूपये, 20 नग पैकिंग पन्नी
कुल जुमला कीमत – 61,500 रूपये, पुलिस ने मौके से गांजा एवं अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!