Uncategorized

अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर की उपस्थिति मे कुरुद क़े नगरपालिका बनने के बाद हुई प्रथम परिषद बैठक

जनहित व विकास क़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, विकास कार्यों हेतु शासन से माँगा जायेगा फंड

नगर पालिका कुरूद सभाकक्ष में नगरपालिका बनने के बाद प्रथम परिषद बैठक और अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के नये परिषद के कार्यकाल की तीसरी परिषद बैठक आहुत किया गया, बैठक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे 19 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा मे विकास कार्यो के प्रस्ताव भेजने, वार्ड 14 वीर सावरकर संकुल मे 500 सीटों वाली सर्व सुविधा युक्त आडिटोरियम भवन के लिए विधायक के अनुशंसा से शासन को फंड की माँग का निर्णय, बस स्टैण्ड के बाजू में 21 दुकानों की नीलामी का अनुमोदन, नगर को सुंदर बनाने संबंधी विभिन्न विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, सिर्फ़ 1 विषय 15 नम्बर बिंदु जिसमें 7 दुकानों की नीलामी जो कि बाजार भाव से कम मे नीलामी होने के कारण सभी पार्षदों-अध्यक्ष के सर्वानुमति से नीलामी बोली को निरस्त कर पुनः नीलामी के लिए सर्वसम्मति से परिषद बैठक मे निर्णय लिया गया, इसके साथ ही नगर के प्राप्त आवेदनों में भवन-दुकानों की नामांतरण, प्राप्त आवेदनों मे जाति सत्यापन सहित नगर के प्रमुख व्यवसायिक जगह बायपास रोड एवं नेशनल हाईवे में नगर पालिका की ज़मीन में दुकान निलामी-निर्माण संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय किये गये, नगर के सभी रिक्त जगहों में विधुत व्यवस्था के लिए शासन से फंड माँग पत्र भेजे जाने संबंधी निर्णय सहित विभिन्न वार्डों में रोड-नाली निर्माण के लिए शासन से मांग पत्र हेतु निर्णय किया गया.
बैठक के शुभारम्भ मे राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर कुरूद नगरवासियों की ओर से राष्ट्रीय गीत गाकर वन्देमातरम का वंदन-अभिनंदन किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!