Uncategorized

लेडिस क्लब में मना हल्दी कुमकुम और बसंत पंचमी


धमतरी। लेडीस क्लब द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती पूजन और हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका उषा गुप्ता, वरिष्ठ सदस्या ज्योती गुप्ता, डा. भारती नायडू, अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं वन्दना की गई। पश्चात सभी सदस्यों ने क्लब की प्रार्थना की। उषा गुप्ता ने आगामी महिला दिवस एवं होली त्यौहार को भी इसी प्रकार हर्षोल्लास से मनाने की घोषणा की। संरक्षिका कामिनी कौशिक ने बसंत पंचमी पर अपने काव्य की प्रस्तुति दी। मकर संक्रांति को हल्दी कुमकुम को संजना नायडू द्वारा वितरित् किया। पश्चात विगत दिनों क्लब की वरिष्ठ सदस्य बलजीत कौर आनंद ब्रह्मलीन हो गई सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नीता आजमानी, शारदा साहू, शुभ्रा गौर, मंजू महावर, मंजू सेन, लीला शर्मा, देविका, हरजीत आजमानी, आरती कौशिक, संतोष लखोटिया, सरला, आशा गुप्ता, श्रद्धा कश्यप, बबली रजोरिया, शबीना, शिरीन हाशमी, चंदा शर्मा, नीता रणसिंग, माधवी शर्मा, शाबिरा हाशमी, अनीता साहू सहित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!