अग्निवीर में चयनित सैनिक लिनिमा साहू के विदाई एवं अभिनंदन समारोह संपन्न

ग्राम शंकरदाह में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयनित सैनिक कुमारी लिनिमा साहू के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने लिनिमा साहू का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों सरपंच रमी गौतम पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा ने कहा कि लिनिमा साहू की यह उपलब्धि पूरे गांव, क्षेत्र एवं समाज के लिए गौरव का विषय है उनके चयन से क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा का अवसर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है और लिनिमा साहू एवं ग्राम डोंडकी उत्तम ध्रुव ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर ग्राम जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने लिनिमा साहू को शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की कामना की। अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में भानुप्रताप नेताम, हेमंत साहू राजीव सिन्हा मानिक सिन्हा यशवंत देवदास रामकृष्ण ध्रुव, संतराम साहू टकेश कोर्राम महेश साहू सरोज ध्रुव हेमशंकर अर्जुन साहू लेखराम साहू श्रीमति सीता ध्रुव, श्रीमति दीपा निषाद,सखाराम साहू, जीवन साहू नरेंद्र सिन्हा, अशोक साहू लक्ष्मी साहू नरेन्द्र साहू, रामकुमार सोनकर, पुरुषोत्तम यादव, नकुल यादव राजेश कुंजाम, हिंछाराम सिन्हा राखी सिन्हा, ललित सिन्हा तीरथ साहू, राजकुमार साहू प्रेमलाल नेताम, दुकालू ध्रुव आदि उपस्थित रहे.