Uncategorized
19 मई को मकई चौक पेट्रोल पंप में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी, मध्यम वर्ग एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई विरोधी प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी के तत्वावधान में यह प्रदर्शन 19 मई को मकई चौक पेट्रोल पंप मे महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रदर्शन किया जाएगा।
