Uncategorized

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने दी शुभकामनाएं, कहा – ग्राम स्वराज ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का आधार


धमतरी। पूरे देश में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के सदस्य कीर्तन मीनपाल ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सरपंचों, पंचों और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने कहा कि, महात्मा गांधी का ‘ग्राम स्वराजÓ का सपना पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से ही जमीन पर साकार हो रहा है। पंचायतें हमारे मजबूत लोकतंत्र की सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण इकाई हैं। जब हमारे गांव सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगे, तभी हमारा प्रदेश और देश सच्चे अर्थों में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा. श्री मीनपाल ने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, पंचायती राज अधिनियम ने सत्ता का वास्तविक विकेंद्रीकरण कर गांव के अंतिम व्यक्ति को भी शासन-प्रशासन और विकास की मुख्यधारा से सीधे तौर पर जोड़ा है। धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं (सड़क, पानी, बिजली) का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर में सुधार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।?उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज केवल एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह गांव के सामूहिक विकास का एक महायज्ञ है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे ग्राम सभाओं में सक्रिय रूप से भाग लें, क्योंकि जनता की भागीदारी के बिना कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत नहीं बन सकती। अंत में श्री मीनपाल ने धमतरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण जनों का आह्वान किया कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और अपने-अपने गांवों को एक ‘आदर्श ग्रामÓ बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!