तेन्दुएं के हमले से अधेड़ की मौत : कोरमुड़ के पहाड़ी में मिला क्षत- विक्षिप्त शव
दो साल पूर्व तेन्दुआ द्वारा हमला कर ले जाया गया था तीन वर्षीय बच्चे को

धमतरी। जिले के वनाचंल क्षेत्रो में लगातार वन्य प्राणियों की चहलकदमी होती रहती है। इसी बीच कई बार मानव व वन्य प्राणियों का आमना सामना भी हो जाता है। जिसमें जानमाल का नुकसान पूर्व में भी हो चुका। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम बेलरगांव क्षेत्र के ग्राम कोरमुड़ निवासी चौथराम मंडावी 55 वर्ष घर से शौच के लिए पहाड़ी की ओर निकला और काफी देर तक वापस नहीं लौटा, फिर परिजनों व ग्रामीणों ने रात भर तलाश किया। लेकिन अगले दिन सुबह को जंगल में चौथराम का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। शव से एक हाथ व पैर गायब था जबकि पेट भी फटा हुआ था। घटना स्थल पर घसीटने के निशान भी मिले है। जानकारी की माने तो कोरमुड़ व आसपास के इलाके में तेन्दुआ व भालुओं की मौजूदगी रहती है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि तेन्दुओ द्वारा अधेड़ पर हमला किया गया होगा। बता दे कि पूर्व में भी तेन्दुआ द्वारा मानव शिकार किया जा चुका है। लगभग दो साल पूर्व तीन वर्षीय बच्चे को घर के आंगन से तेन्दुआ द्वारा उठाकर जंगल ले जाकर शिकार किया गया था जिससे बच्चें की मौत हो गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की खुलासा हो पाएगा। फिल वन विभाग की टीम मौके से तेन्दुआ या अन्य जंगली जानवर के पगचिन्हो को तलाश कर हमलावर की सटीक जानकारी जुटाने में लगे हुए है।
”कोरमुड़ के पहाड़ी में अधेड़ के मिले क्षत विक्षिप्त शव के मामले में प्रथम दृश्या तेन्दुआ द्वारा हमले की आशंका है। वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर हमलावर जंगली जानवर के पग चिन्हो व अन्य सबूत जुटाए जा रहे है। व्यक्ति के मौते के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के पश्चात हो पायेगा। ÓÓ
श्रीकृष्ण जाधव
डीएफओ धमतरी

