Uncategorized
हरेली, छःग: की परंपरा एवं संस्कृति के महापर्व की क्षेत्रवासियों को निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराता है हरेली-: विजय मोटवानी

धमतरी-: हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति का एक अनोखा पर्व है जिसमें किसान अपने कृषि औजारों की पूजा अर्चना करते हुए अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं इसी महापर्व की नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रकृति पूजा के इस आस्था एवं श्रद्धा के पर्व हमें यहां अनुभूति कराता है कि प्रकृति हमारी मां के रूप में हम पोषित करती है और यही हमें अन्य से विशिष्ट पहचान के रूप में दर्ज दिलाता है इसलिए हम सभी का नैतिक धर्म है की प्रकृति के प्रति आस्था और श्रद्धा रखते हुए इसे समृद्ध कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें जो इसी में समाहित है।


