Uncategorized

रत्नाबांधा से मुजगहन मार्ग बजट में शामिल, विधायक ओंकार साहू ने की अनुशंसा

निगम के निरस्त कार्यो को स्वीकृति दिलाने महापौर के साथ विधायक पुन: मिलेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव से

टोल प्लाजा में ज्यादा टैक्स से लोगो की बढ़ी परेशानी, विधायक करेंगे विरोध


धमतरी। विधायक ओंकार साहू धमतरी विधानसभा के विकास के लिए सतत् प्रयासरत है। जिससे कई विकास कार्यो को लगातार स्वीकृति मिल रही है। चर्चा के दौरान विधायक ओंकार साहू ने विभिन्न विषयो पर जानकारी दी। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत निगम अन्तर्गत करोड़ो के विकास कार्यो को सरकार द्वारा निरस्त किया गया है। जिससे विकास प्रभावित होगा। इसलिए वे पूर्व में महापौर विजय देवांगन के साथ नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर स्वीकृति पुन: प्रदान करने की मांग कर चुके है। एक बार फिर महापौर के साथ उपमुख्यमंत्री से भेंट कर मांग रखी जाएगी। विधायक ओंकार साहू ने बताया कि रत्नाबांधा से मुजगहन के बीच सड़क निर्माण कार्य को बजट में शामिल कर लिया गया है। इसके लिए उन्होने अनुशंसा भी कर ली है। वहीं सिहावा चौक से कोलियारी मार्ग निर्माण कार्य भी बजट में स्वीकृत हो चुका है। विधायक ओंकार साहू ने आगे कहा कि मरौद के पास नेशनल हाईवे में टोल प्लाजा शुरु किया गया है जिसमें वाहनो के आवागमन का टैक्स ज्यादा लिया जा रहा है। इससे जनता में रोष पनप रहा है। इसका आमजनमानस के साथ मिलकर पूरजोर विरोध किया जायेगा। धमतरी वासियों को भारी भरकम टैक्स से राहत मिले। इस दिशा में प्रयास किया जायेगा। जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के साथ हमेशा आवाज बुंलद करते रहेंगे। विकास के लिए हर संभव प्रयास की बात विधायक ने कही।
लोकसभा चुनाव में मिली हार की होगी समीक्षा- विधायक
चर्चा के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शहर के अधिकांश वार्डो व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पिछडऩे की सिलसिलेवार समीक्षा की जाएगी पार्षदो व पदाधिकारियों से पिछडऩे के कारणों की जानकारी लेकर जो कमी रह गई थी उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आगामी कुछ महीनों में नगरीय निकाय चुनाव होने है, जिसके लिए नई ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आव्हान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!