Uncategorized

तीन दिनों में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 161 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

रांग साईड, सिग्नल जंप, ट्रिपल सवारी, शराबी वाहन चालकों, मालवाहको में यात्री ढोना,सहित अन्य नियमों का उल्लंघन पड़ रहा भारी

डीएसपी चन्द्रा ने की नियमों का पालन कर यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील
धमतरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करना अब लोगो को भारी पड़ रहा है। लगातार यातायात पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिससे वाहन चालकों में हड़कम्प है। मिली जानकारी के अनुसार बीते तीन दिनों में ही यातायात पुलिस ने 161 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संंबध में यातायात डीएसपी मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि रांग साईड चलने वालो, सिग्नल जंप करने, ट्रिपल सवारी, मालवाहको में यात्री ढोना, शराबी वाहन चालकों, बुलेट में नियम विरुद्ध साईलेंसर लगाना गलत तरीके से वाहन खड़ी कर मार्ग बाधित करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालो में लगातार जांच कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस लगातार लोगो को नियमों का पालन की समझाईश दे रही है। बाउजूद इसके लोग नियमों के पालन में रुचि नहीं दिखाते जिससे दुर्घटना की आंशका बढ़ जाती है। ऐसे में एसपी आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर जांच कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों को सुरक्षा व सुगम यातायात के भागीदार बने, सभी जागरुकता का परिचय दे।
आज से यातायात पुलिस करेगी पैदल पेट्रोलिंग
डीएसपी श्री चन्द्रा ने बताया कि एसपी श्री वाष्र्णेय के निर्देश पर शहर में यातायात पुलिस आज शाम से पैदल पेट्रोलिंग करेगी। पेट्रोलिंग के दौरान सड़क पर पसरा लगाने वालो, सड़क तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों, बेतरतीब पार्किंग कर यातायात को प्रभावित करने वाले वाहन चालकों को समझाईश दी जाएगी। ताकि नियमो ंका पालन हो सकें। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर नियमत: कार्रवाई भी की जाएगी।
जिले के स्कूलों में चलाया जायेगा यातायात जागरुकता अभियान- डीएसपी चन्द्रा

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने एसपी के निर्देश पर लगातार यातायात पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का जानकारी देने हेतु जिले भर के स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्कूलो में जाकर यातायात कक्षा ली जाएगी। बच्चों को नियमों की जानकारी देकर उन्हें अपने परिजनों को भी जागरुक करने कहा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!