Uncategorized

बठेना (नहर ) में वितरक शाखा क्र. 01 पर इनलेट रेगुलेटर निर्माण कार्य का मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन

धमतरी। क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डिपाजिट मद अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की कड़ी में आज वितरक शाखा क्रमांक 1 के आर.डी. 2350 मीटर के बाएँ तट पर इनलेट रेगुलेटर निर्माण कार्य बठेना नहर का भूमिपूजन विधिवत् रूप से सम्पन्न हुआ। लगभग 30.96 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से किसानों को जल आपूर्ति एवं सिंचाई के क्षेत्र में स्थायी लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, विशिष्ट अतिथि पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी एवं पार्षद श्यामलाल नेताम,एम आईसी सदस्य अखिलेश सोनकर ,विभा चंद्राकर, पार्षद मेघराज ठाकुर,अज्जू देशलहरे,आशा लोधी चन्द्र भागा साहू अनीता अग्रवाल अधिकारी कर्मचारी गण सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वार्डवासी मुख्य रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की प्रक्रिया पूर्ण की तथा निर्माण कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना की।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इनलेट रेगुलेटर के निर्माण से सिंचाई जल वितरण और अधिक सुव्यवस्थित होगा, जिससे किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य कृषि उत्पादन बढ़ाने, जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित शहरी ग्रामीण किसानों ने शासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से सिंचाई संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी और कृषि कार्य सुगमता से संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!