Uncategorized

कमल कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट का रोमांच शिखर पर, शिव सिंह वर्मा स्कूल ने जीता खिताब

फाइनल में सुमित देवांगन के विजयी छक्के ने बदल दिया मैच का रुख, मयंक नायक बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

धमतरी। स्व. बाबू पंढरी राव कृदत इंडोर स्टेडियम आमातालब रोड में आयोजित कमल कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अंतिम ओवर तक चले संघर्ष में शिव सिंह वर्मा स्कूल ने विद्या कुंज लोहरसी स्कूल को 1 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। दर्शकों से भरे स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया.फाइनल मुकाबले का टॉस नगर निगम धमतरी के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा के कर-कमलों से कराया गया।महापौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का निर्माण होता है। धमतरी के युवा खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
सभापति कौशल्या देवांगन, अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, हिमानी साहू, युगल किशोर यादव,वार्ड पार्षद चंद्रभागा साहू, कुलेश सोनी,आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन,शहर मंडल महामंत्री गौरव मगर,
राजीव चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राम सोनी,
तथा आयोजन समिति से अविनाश दुबे, मिथलेश सिन्हा, लोकेश टंडन, गौरव मगर, राकेश साहू, राकेश यादव, अतुल साहू, राघवेंद्र साहू,सोहन धीवर, केवल साहू, शुभम जायसवाल, वेदप्रकाश साहू, ओमेश यादव, आयुष दीवान, चिराग आथा, श्रेयांश, शिवा, प्रवीण साहू, युग, आरव, मनदीप, खुशाल अन्य सदस्यों सहित खेलप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति ने फाइनल मुकाबले को विशेष बना दिया।

मैच का विस्तृत विवरण

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी विद्या कुंज लोहरसी स्कूल की टीम ने अच्छी शुरुआत की और निर्धारित 12 ओवर में 126/8 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों ने आक्रामक पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव सिंह वर्मा स्कूल की टीम ने शुरुआती झटकों के बावजूद मध्य क्रम के संयमित प्रदर्शन से मैच को संतुलन में रखा। मुकाबला अंतिम ओवर में रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया, जब टीम को जीत के लिए 2 गेंदों पर 6 रन की आवश्यकता थी।सुमित देवांगन ने दबाव भरे क्षणों में शानदार छक्का लगाकर टीम को 127/9 (11.5 ओवर) पर पहुंचाते हुए रोमांचक जीत दिलाई। उनके इस शॉट ने पूरे मैदान में उत्साह का संचार कर दिया।

पुरस्कार वितरण : खिलाड़ियों को मिला सम्मान

मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उप-विजेता टीमों को सम्मानित किया गया. विजेता – शिव सिंह वर्मा स्कूल को 5100 नगद ट्रॉफी, उपविजेता विद्या कुंज लोहरसी स्कूल 3100 नगद, ट्रॉफी मिला.इसके अलावा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल तथा खेल शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!