Uncategorized

मैत्री गरबा महोत्सव का समापन, निशि और तेज को स्वर्ण मुद्रिका

पर्व और उत्सव हमें आर्थिक और बौद्धिक समृद्धि बनने को प्रेरित करते हैं- पँ राजेश

धमतरी के मैत्री विहार कॉलोनी में आयोजित मैत्री गरबा महोत्सव 2024 का नवमी की रात को समापन हुआ,अंतिम तिथि यानी नवमीं की रात के लिए कलर कोड लाल रखा गया था।
सभी प्रतिभागी लाल जोड़ो में सजे धजे पहुँचे, क्योंकि ये प्रतियोगिता का भी अंतिम स्टेज था और विजेता का फैसला होना था, तो हर एक नए अपने गरबा नृत्य क्षमता का पूरा प्रदर्शन किया।

आखिर में मैत्री महिला समिति द्वारा तय जजों ने अपना फैसला सुनाया।
महिला वर्ग में निशि आनंद को विजेता घोषित किया ज्ञाबौर पुरुषों में तेज चक्रधारी जीते, दोनों विजेताओं को आयोजको की तरफ से बम्पर प्राइस के तौर पर सोने की अंगूठी का पुरुस्कार दिया गया।

फाइनल नाइट के चीफ गेस्ट बने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कुमार रणसिंह और जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, दोनों मुख्य अतिथियों के हाथों तमाम विजेताओं को पुरुस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान मंच पर और भी अतिथि रहे, जिनमे विजय अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, रामु वाधवानी,अंकित अग्रवाल, डिकेश शर्मा,स्मिता गुप्ता, और विशाखा शर्मा शामिल रहे।

मैत्री गरबा के संरक्षक और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा ने महोत्सव के समापन पर कहा कि,पर्व और उत्सव मनाना सनातन की मूल अवधरणा में शामिल है क्योंकि उत्सव हमे और ज्यादा बौद्धिक और आर्थिक समृद्ध बनने की प्रेरणा देते है, और यही कारण है कि सनातन हर युग मे खुद को लगातार अपडेट करता रहा है, इसीलिए सनातन के सनातन होने में पर्वों और उत्सवों की अहम भूमिका है।

आपको बता दें कि मैत्री महिला समूह द्वारा हर साल शारदीय नवरात्र में निःशुल्क गरबा का आयोजन होता है, प्रतियोगिता होती है और विजेता से लेकर सांत्वना पुरस्कार दिए जाते है, इतने बड़े आयोजन को हर साल सफलता से सम्पन्न करा लेना अपने आप मे बड़ा काम है।
मैत्री महिला समिति में मुख्य रूप से…… आरती शर्मा , नीतू शर्मा , मोना जग्गी,श्वेता राठी , सारिका रावत , किरण रावत , कृतिका मुलवानी , भूमिका सोनी ,रिंकी अग्रवाल , सरोज अग्रवाल , ममता अग्रवाल , हर्ष अग्रवाल ने दिन रात मेहनत की और कुशल प्रबंधन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!