बरसात के पूर्व नाले में जमे सालो पुराना मलबा निकलवाने अलसुबह पहुंचे महापौर रामू रोहरा
सिहावा चौक स्थित बाकरा नाला की जेसीबी व गैंग के माध्यम से हुई सफाई, वार्डवासियों ने महापौर का किया धन्यवाद ज्ञापित

धमतरी। सुंदरगंजवार्ड सिहावा चौक स्थित बाकरा नाला मे आज महापौर रामू जगदीश रोहरा ने वार्ड वासियो की माँग पर नाले को जेसीबी व निगम सफाई की पूरी टीम के साथ वर्षों से जाम मलबे को हटवाया.वृहद् स्तर पर सफाई गैंग लगाया गया है। सफाई के दौरान आज महापौर स्वयं सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे.उन्होंने कहा कि वर्षो से जमे मलबे को निकाला जा रहा है। इस दौरान वहाँ वार्ड के महेंद्र खंडेलवाल, नंदु लोधी व पूर्व पार्षद भाई इकबाल खोखर भी उपस्थित थे। कई वर्षों के इस गंदगी व बदबु से निजात दिलाने के लिए वार्ड के लोगो ने सफाई कार्य हेतु महापौर रामू रोहरा को धन्यवाद दिया.
100 कर्मचारियों की मेहनतकश टीम, मशीनों की ताकत के साथ जुटी है मुहिम में
बरसात से पहले धमतरी शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान छेड़ दिया है। महापौर रामू रोहरा और आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर चल रहे इस महाअभियान में छुट्टी के दिन भी निगम कर्मचारी मैदान में डटे हुए हैं। शहर के सभी बड़े नालों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। इस महाअभियान के लिए 100 निगम कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई गई है। ये कर्मचारी न केवल नियमित दिन बल्कि छुट्टियों पर भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इस टीम के साथ 3 जेसीबी, 1 चैन माउंटेन और 1 हाई-पावर वैक्यूम मशीन तैनात की गई है, जो पी.डी. नाला, बाकरे नाला, सोरिद नाला, दीक्षित नाला और गुजराती कॉलोनी नाला जैसे शहर के सबसे बड़े और पुराने नालों की गहराई से सफाई कर रही हैं।
भीतर तक हुई सफाई, वार्ड वासियो को दुर्गन्ध से मिली राहत
उल्लेखनीय है कि वर्षो बाद सुंदरगंज वार्ड स्थित सिहावा चौक के बाकरा नाला भीतर तक सफाई की गई. वार्ड के लोगो को दुर्गन्ध सहन करना पड़ता था. जिस पर महापौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम सफाई टीम को जेसीबी द्वारा पूरा मलबा निकलवाया। जिससे वार्डवासियों ने आज राहत महसूस किया। इस कार्य के बाद वार्ड के लोगो द्वारा श्री रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वार्डवासियो ने इस कार्य की प्रशंशा करते हुए कहा कि श्री रोहरा के सजगता से यह कार्य हुआ.
नगर निगम के सफाई अभियान में जनभागीदारी जरूरी
नगर निगम ने शहरवासियों से श्री रोहरा ने अपील की है कि वे भी स्वच्छता के इस प्रयास में अपना सहयोग दें और कचरा प्रबंधन में निगम का साथ दें। स्वच्छता ही सेवा है, और इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।अभियान में श्री रोहरा ने जनता की भागीदारी को अहम बताया है और सभी नागरिकों से स्वच्छता को लेकर जागरूक होने की अपील की है। महापौर रामू रोहरा ने खुद फील्ड में पहुंचकर प्रति दिन सफाई कार्य का जायजा ले रहे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार बरसात में धमतरी को जलभराव से मुक्ति मिले। हमारी टीम छुट्टी का दिन भूलकर, तपती धूप में काम कर रही है। मैं जनता से निवेदन करता हूँ कि वे नालों में कचरा न फेंके और इस मुहिम में भागीदार बनें।
नालियों में न डाले पॉलीथिन व कचरा
महापौर ने कहा कि नलियों में पॉलीथिन डिस्पोजल रोज निकाला जा रहा है, लेकिन उतनी मात्रा में दूसरे दिन वह फिर आ जाता है। यही कारण है कि निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है.सभी व्यापारी एवं आम जनता से अनुरोध है किया है कि पॉलीथीन और डिस्पोजल नाली में न डालें. व्यापारियों से भी सहयोग की अपील है। शहर में चलने वाले सभी कचरा वाहनों में रूट चार्ट लगाया गया है, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कचरे को नियमित रूप से कचरा गाड़ी में ही डालें और सड़क या गलियों में न फेंके।नगर निगम का लक्ष्य न केवल सफाई अभियान चलाना है, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना भी है। यह सफाई अभियान तब ही सफल होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सफाई बनाए रखने में सहयोग करे.
बरसात से पहले सभी नालों की सफाई होगी पूरी
नगर निगम की योजना के अनुसार, शहर के सभी बड़े नालों की सफाई चरणबद्ध तरीके से की जा रही है । इस मुहिम की शहरवासियों ने सराहना की है और इसे धमतरी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नगर निगम धमतरी ने शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्त करने के लिए बड़े नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। निगम का लक्ष्य है कि बरसात से पहले सभी बड़े नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और बीमारियों की समस्या से बचा जा सके। जेसीबी और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गहराई तक जमी गंदगी को हटाया जा सके।
स्वच्छता को लेकर पूर्ण रूप से है प्रतिबद्ध-रामू

महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर कहा हमारा लक्ष्य स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। नगर निगम निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है। सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने निगम कर्मचारियों और नागरिकों से भी अपील की कि वे सफाई अभियान में सहयोग करें। स्वच्छता को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
यह सिर्फ ड्यूटी नहीं, सेवाभाव है -आयुक्त प्रिया गोयल

आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि कर्मचारी पूरे लगन से काम कर रहे हैं। यह सिर्फ एक सरकारी काम नहीं बल्कि जनता के लिए सेवा है। हमने नालों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और हर वार्ड की सफाई तय समय पर पूरी की जाएगी। सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे से बिना आराम किए लगातार नालों में उतरकर हाथ से सफाई कर रहे हैं। कीचड़, बदबू और धूप उनके हौसले को नहीं तोड़ पा रही। छुट्टी के दिन भी वे अपने घर-परिवार को समय न देकर शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं।
