Uncategorized

गोकुल पुर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल की समस्याओं को लेकर महापौर रामू रोहरा ने किया निरीक्षण


धमतरी। गोकुल पुर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में व्याप्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर महापौर रामू रोहरा स्वयं स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी उजागर हुई। शौचालय की अनुपलब्धता, विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड का न होना, भवन की कमी तथा शिक्षकों की भारी कमी जैसे मुद्दे सामने आए। इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। महापौर श्री रोहरा ने विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय जन समुदाय ने महापौर का आभार प्रकट करते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!