Uncategorized

वरिष्ठ व अनुभवी नेत्री को कांग्रेस दे सकती है जिले की कमान

मनीषा साहू, घमेश्वरी साहू, राजकुमारी दीवान, लक्ष्मीकांता साहू, डॉ लक्ष्मी ध्रुव के नाम की हो रही चर्चा


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा विगत दिनों 11 नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में जल्द ही धमतरी जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की चर्चा हो रही है। चर्चा है कि इस बार महिला को कांग्रेस जिले की कमान सौंप सकती है। चर्चाओं के बीच कई नेत्रियों के नाम सामने आ रहे है। जिनमें प्रमुख रुप से पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष घमेश्वरी साहू, पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के नाम की चर्चा हो रही है।
पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू सालों से कांग्रेस में सक्रिय है। संगठन के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे है। पूर्व में धमतरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष रही है। यदि पार्टी किसी महिला को जिलाध्यक्ष बनाती है तो मनीषा साहू मजबूती दावेदार हो सकती है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष घमेश्वरी साहू का जिलाध्यक्षीय कार्यकाल सफल माना जाता है। पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने सफल रही है। उन्हें संगठनात्मक कार्यो का काफी अनुभव है। ऐसे में उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जवाबदारी मिल सकती है। कांग्रेस नेत्री राजकुमारी दीवान भी जिलाध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार हो सकती है। पूर्व में वे अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रही है। कुरुद नगर पंचायत की पहली निर्वाचित अध्यक्ष है। पूर्व में युकां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रही है। सत्ता व संगठन का उन्हें लंबा अनुभव है। प्रखरवक्ता व तेज तर्रार नेत्री की छवि है। लक्ष्मीकांता हेंमत साहू कुरुद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रही है। उनका पूरा परिवार दशकों से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहा है। स्वंतत्रता संग्राम सेनानी परिवार से है। लक्ष्मीकांता साहू के परिवार के दो वरिष्ठ सदस्य दीपा साहू व ताराचंद साहू पूर्व में विधायक रह चुके है। पार्टी में काफी सक्रिय है। ऐसे में उन्हें भी जिलाध्यक्ष पद हेतु योग्य दावेदार माना जा रहा है। डॉ लक्ष्मी ध्रुव सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक रही चुकी है। पार्टी में सक्रिय है। यदि पार्टी किसी नेत्री को जिलाध्यक्ष बनाती है तो वे भी मजबूत दावेदार हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!