Uncategorized

महुआ बीनने गई बुजुर्ग महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला

महिला के पीठ और आंख के पास आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में उपचार जारी


धमतरी। धमतरी वन परिक्षेत्र के ग्राम तुमराबहार में महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग महिला के ऊपर अचानक एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। वही घटना की जानकारी मिलने पर धमतरी वन परिक्षेत्र के रेंजर और डिप्टी रेंजर अस्पताल पहुंचे और पीडि़त परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में एक हजार रुपए प्रदान किया गया। बताया जा रहा है कि तुमराबाहर निवासी दुलेश्वरी नेताम पति अषाढ़हू राम 64 वर्ष रविवार की सुबह महुआ बीनने खेत की तरफ गयी थी। महुआ बीनते समय अचानक एक जंगली सूअर आया और हमला कर दिया। हमले में महिला के पीठ और आंख के पास गहरा जख्म हुआ है। वही महुआ बीनने गई अन्य महिलाओं द्वारा घायल अवस्था में गांव लाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!