Uncategorized

जनता के पैसो का अब नहीं होगा दुरुपयोग, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य प्राथमिकता – विजय मोटवानी

निगम लोकनिर्माण, आवास व पर्यावरण विभाग अध्यक्ष ने कहा शहर विकास के साथ नहीं होगा समझौता

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में शहर में गढ़े जाएंगे विकास के नये आयाम

धमतरी. आमापारा वार्ड से लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले पार्षद विजय मोटवानी को महापौर रामू रोहरा ने एमआईसी में शामिल कर बड़ी जवाबदारी दी है। उन्हें निगम के महत्वपूर्ण विभाग लोक निर्माण, आवास व पर्यावरण का अध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद श्री मोटवानी उक्त जिम्मेदारियों पर खरा उतरने सक्रिय हो चुके है।
चर्चा के दौरान श्री मोटवानी ने कहा कि महापौर रामू रोहरा व पार्टी संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है उस पर शत्-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। एमआईसी में शामिल करने पर श्री मोटवानी ने महापौर रामू रोहरा का आभार जताया। श्री मोटवानी ने आगे कहा कि शहर विकास में भ्रष्टाचार व लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है। जिम्मेदारी मिलने के बाद वे फाईलो का अवलोकन कर रहे है। शहर में चल रहे है विकास कार्यो व उनके प्रगति के जानकारी ले रहे है। जल्द ही निगम के सभी इंजीनियरों व ठेकेदारों की बैठक लेकर विकास कार्यो में गुणवत्ता बनाए रखने निर्देशित करेंगे। निगम में वे कामकाज शुरु कर चुके है। लेकिन विधिवत पूजा अर्चना कर चेंम्बर में बैठक प्रारंभ करेंगे। श्री मोटवानी ने बताया कि इंजीनियरों के साथ निर्माण स्थल जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होंगे। व निर्माण कार्यो की सत्त मॉनीटरिंग करते रहेंगे। जनता के पैसो का दुरुपयोग होने नहीं दिया जायेगा। समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्व कार्य कराए जाएंगे। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को चुना है उस पर खरा उतरते हुए बेहतर से बेहतर कार्य होंगे। शासन के नियमानुसार सभी कार्य होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। हाईटेक बस स्टैण्ड की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही एक और पुरानी मांग हाईटेक गोलबाजार निर्माण हेतु स्टीमेट तैयार कराकर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!