Uncategorized

सोने चांदी के भाव में आई गिरावट, खरीददारों को मिली राहत

धमतरी। दीपावली पर्व के पश्चात सोने चांदी के भाव में थोड़ी गिरावट आ रही है। जिससे लोगों को आभूषणों की खरीददारी में राहत मिल रही है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व तक सोना लगभग 82000 प्रति तोला (10 ग्राम ) तक भाव पहुंच गया था।

वहीं चांदी लगभग 1 लाख रुपये प्रति किलो के भाव को छूने करीब था लेकिन दीपावली पर्व के पश्चात सोने चांदी के भाव में कमी आई है। आज दोपहर 12 बजे की स्थिति 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत 79000 रुपये रही। वहीं सिल्वर 999 प्रति किलो 90500 रुपये रहा। इस प्रकार सोने चांदी के भाव में गिरावट आ रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!