कांग्रेस में महापौर पद के लिए दावेदारों की कतार
विजय देवांगन, अनुराग मसीह, रुपेश राजपूत, राजेश ठाकुर, आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा सहित कई दावेदार है कतार में

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया के तहत धमतरी नगर निगम महापौर पद अनारक्षित रिजर्व हुआ है। जिसके पश्चात लगातार कांग्रेस में महापौर पद के दावेदार सामने आ रहे है। आचार संहिता लगने के बाद चुनावी गतिविधियां और तेज होने लगी है। वैसे तो कांग्रेस में कई दावेदार है, लेकिन कुछ दावेदारों के नाम पर प्रमुखता से चर्चा हो रही है।
कांग्रेस में महापौर पद के लिए पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व निगम सभापति अनुराग मसीह, पूर्व पार्षद व भवन अनुज्ञा विभाग के एमआईसी मेम्बर रुपेश राजपूत, पूर्व पार्षद व निगम लोकनिर्माण विभाग के एमआईसी मेम्बर राजेश ठाकुर, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, युवा कांग्रेस नेता व पूर्व एल्डरमेन विक्रांत शर्मा मुख्य दावेदार के रुप में चर्चा में है। वहीं कई और दावेदार पार्टी में है। विजय देवांगन पूर्व महापौर है। उन्हें धमतरी नगरीय निकाय इतिहास में पहली बार कांग्रेस पार्टी की ओर निगम महापौर होने का गौरव प्राप्त है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई विकास कार्य कराए। पार्टी में उनकी छवि अच्छी है। कांग्रेस में सालों से सक्रिय है। ऐसे में श्री देवांगन महापौर पद के प्रमुख दावेदारों में से एक है। अनुराग मसीह निगम के गत कार्यकाल में निगम अध्यक्ष का दायित्व सम्भाल चुके है। इस दौरान निगम के सदन का बेहतर संचालन उन्होने किया। निगम अध्यक्ष जैसे सवैधानिक पद पर होने के बाद भी शहरवासियों के समस्याओं के निराकरण व विकास के प्रति गंभीर रहे। कांग्रेस में सक्रिय है। सभी जाति वर्ग व धर्म सामुदाय के लोंगो से उनका आत्मीय संबंध है। ऐसे में वे भी प्रमुख दावेदार है। रुपेश राजपूत वरिष्ठ पार्षद रहे है। निगम में भवन अनुज्ञा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी बखूबी सम्भाल चुके है। वार्ड व शहर में सक्रिय है। गौ सेवा के माध्यम से शहर में अलग पहचान उन्होने बनाई है। कांग्रेस में सक्रिय है। महापौर के रुप में उनका नाम की चर्चा भी लोगो में हो रही है। राजेश ठाकुर तीन बार पार्षद रहे है। निगम में लोकनिर्माण व पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई है। इस प्रकार शहर में विकास में भी उनका योगदान रहा है। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता है। सालों से पार्टी में सक्रिय है। आकाश गोलछा वर्तमान में शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष है। कांग्रेस के संगनात्मक कार्यो को बखूबी अंजाम देते रहे है। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर वे खरा उतरते रहे है। स्वच्छ व निर्विवाद छवि के नेता है। ऐसे में उनकी दावेदारी भी पुख्ता मानी जा रही है। इसी प्रकार विक्रांत शर्मा जो कि युवा कांग्रेस नेता है। पूर्व में निगम एल्डरमेन भी रहे है। जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर व गंभीर रहे है। छात्र जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय है। ब्राम्हण समाज के विभिन्न पदों में रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ऐसे में श्री शर्मा भी चर्चित दावेदारो में से एक है।
