Uncategorized

गल्र्स व पीजी कॉलेज धमतरी के अंग्रेजी विभाग द्वारा एमओयू के तहत फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम संपन्न


धमतरी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के अंग्रेजी विभाग द्वारा नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी के साथ एमओयू का कार्य सम्पन्न हुआ। एक कार्यक्रम 18 जनवरी को एमओयू के तहत पारस्परिक अंतर्संस्थागत व्यवस्था के अंतर्गत यहां महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा कन्या महाविद्यालय के साथ सीमित अवधि के लिए आदान प्रदान का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसके तहत बीए, बी.कॉम एवं बीएससी के भाग दो तथा तीन वर्ष से संबंधित छात्राओं को अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता राजपुरिया अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक प्रो. रोली जांगड़े प्रो. पी सी चौधरी, सहायक प्राध्यापक प्रो. पल्लवी सेन , नीता मित्तल , एवं अंकिता प्रसाद की उपस्थिति रही क उक्त कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के लगभग 56 छात्राओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!