कुरूद विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की विकास में कमी नहीं है – अजय चन्द्राकर
बकली, भैसमुंडी और कोकड़ी में कुरुद विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद

कुरुद। बकली, भैसमुंडी और कोकड़ी मे शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट व विधायक मंत्री अजय चंद्राकर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने राज्य की विष्णु देव साय और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। वही दूसरी ओर कुरूद मे विकास की बात को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की विकास में कमी नहीं है। चाहे वह सड़क के मामले में हो, चाहे शिक्षा के मामले में हो, स्वास्थ्य के मामले में हो, चाहे रोजगार के मामले में हो, कुरूद में बहुत ऐसे कॉलेज या स्कूल खुले हैं जो स्वरोजगार उन्मुखी है। कुरूद विधानसभा के लगभग 3000 लोगों को स्वरोजगार मिलेगा उसी दिशा में काम चल रहा है। विधायक अजय चंद्राकर ने युवाओं से संवाद करते बताया कि प्रत्येक पंचायत को वाईफाई से जोड़ा गया है कि पढ़े लिखे युवक युवतियां पंचायत में जाकर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। या फिर चाहे वह आई एस, आईपीएस हो या पीएससी हो या नीट की हो उनकी तैयारी पंचायत स्तर में जाकर कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन, उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

