छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी के जिला अध्यक्ष बने कैलाश कुकरेजा
कामर्स की रायपुर में आयोजित बैठक में धमतरी से शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा


धमतरी। रायपुर में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं उनकी टीम के साथ धमतरी से प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा चर्चा में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी के जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा बने। धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. अपने शहर धमतरी के लिए पूरे तन- मन से जो निरंतर शहर के व्यापारियों को एकजुट करते हुए कार्य किया है आज उसी का परिणाम है जो प्रदेश के व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ये धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम को जिम्मेदारी दी है। ये धमतरी शहर के व्यापारियों के विश्वास और सहयोग के कारण हीं संभव हुआ है। अब बहुत जल्द ही बैठक कर धमतरी की पूरी कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी। वहीं आलोक पाण्डेय प्रदेश मंत्री है। इस प्रकार छग चेम्बर आफ कामर्स में धमतरी का विशेष प्रतिनिधित्व है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने दी है।


