Uncategorized

केंद्र से निकाय तक जुमले बाजो की है सरकार, धमतरी की जनता को विकास कार्यों के नाम पर दिखाया जा रहा झूठे सपने- कांग्रेस

मुख्यमंत्री के धमतरी प्रवास पर उनके द्वारा किए गए घोषणा को कांग्रेस ने विकास के नाम पर एकमात्र जुमला बताया है. जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा घनश्याम साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युका जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवांगन, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, यूका विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री कथित सुशासन तिहार के अंतिम पड़ाव पर धमतरी पहुंचे थे. जहां मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई हैं. निश्चित ही इस प्रकार के विकास कार्यों की घोषणा से क्षेत्र की जनता में एक अलग उत्साह देखने को मिलती है. लोग ऐसे विकास की बातें सुनकर अनेक सपने देखने लग जाते हैं. लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि वास्तव में विकास के नाम पर सपने ही दिखाया जा रहा है. आगे कहा की धमतरी महापौर व प्रदेश के कद्दावर नेता रोहरा के द्वारा विगत समय से लगातार क्षेत्र के विकास के नाम पर अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाने को लेकर वाह-वाही ही लूटी जा रही है. हर तीन दिन में एक नई घोषणा इनके द्वारा की जा रही हैं इनके द्वारा किए गये घोषणाओं में धमतरी शहर में लगभग सभी विकास कार्यों की घोषणा हो गई है रोड नाली से लेकर मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज तक केवल एयरपोर्ट की घोषणा करना बाक़ी है जबकि उन्ही मे से कुछ विकास कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है. पूर्व में मुख्यमंत्री ने धमतरी प्रवास के दौरान कंडेल महाविद्यालय भवन निर्माण, हाईटेक लाइब्रेरी नालंदा परिसर निर्माण की घोषणा की थी. जिनका अभी तक कुछ अता पता नही हैं. अब ऐसे में सवाल उठता है की महापौर द्वारा दिलाई गई कथित विकास कार्यों की स्वीकृति या मुख्यमंत्री के द्वारा उन्ही में से कुछ कार्यों की. की गई घोषणा मे से कौन सा कार्य धरातल मे होता हैं। क्षेत्र की जनता विकास के सपने देख रही है और ऐसे ही भाजपा के नेताओं के द्वारा कागजी खेल के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा है. विकास के नाम पर बड़े-बड़े वादे करने वाले भाजपा के स्थानीय नेता साय सरकार के एक भी बड़े कार्य को नही गिना पाएंगे. आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेताओ को जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है उनके द्वारा राजनीतिक द्वेष के साथ कार्य किया जाता है पूर्ववर्ती भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा पत्र क्रमांक एफ 3-28/2022/38-1 के द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल भवन की स्वीकृति प्रदान की गई थी. परंतु प्रदेश में सरकार बदलते ही भाजपा की साय सरकार के द्वारा कंडेल महाविद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति को निरस्त कर दिया गया. और उन्ही भवन की स्वीकृति की घोषणा पूर्व मे मुख्यमंत्री साय के द्वारा की गई हैं लेकिन अभी तक निर्माण की प्रक्रिया शून्य है. इसी प्रकार जनता की बहुप्रतीक्षित मांग सिहावा चौक से नहर नाका चौक, मुजगहन से रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक से रुद्री चौक एवं नाहर नाका चौक से गोकुलपुर तक फोर लेन सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी परंतु सरकार बदलने के बाद उक्त स्वीकृत विकास कार्यों पर भी रोक लगा दी गई थी. अब इन्ही में से दो विकास कार्य की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है. इससे तय हैं की झूठे प्रलोभन देकर सत्ता मे काबिज साय सरकार के द्वारा धमतरी की जनता को विकास के नाम पर रोज-रोज नए जुमले दिए जा रहे हैं. आज विकास के नाम पर झूठा श्रेय लेने की राजनीति से भी धमतरी की जनता अवगत हो चुकी है। मोदी सरकार के नीतियों से तो हर कोई वाखिफ है. अब केन्द्र से निकाय तक काबिज भाजपा की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार न कह कर जुमले बाजो की सरकार कहा जाना सार्थक होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!