Uncategorized

सिहावा,मगरलोड,रूद्री पुलिस द्वारा द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री कर रहे चार आरोपियों पर की गई वैधानिक कार्यवाही

थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिला की शराब भट्ठी मोड़ के पास सिहावा के पास रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा बोलेरो वाहन में शराब परिवहन कर रहे की सूचना पर तत्काल थाना सिहावा पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन क्र.सीजी.27 के -2553 को रोककर उसमें सवार चालक सहित दोनों व्यक्तियों पूछताछ किया गया जो अपना नाम रिंकू मरकाम पिता सहदेव मरकाम एवं आशाराम मरकाम पिता कज्जा मरकाम निवासी आमाडीह थाना बिश्रामपुरी के रहने वाला बताये जो बोलेरो में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 10 बॉटल फ्रंट लाईन अंग्रेजी शराब,1-1 बॉटल में 750-750 एम एल भरी कुल 07 लीटर 500 एमएल.कीमती 7,000 रूपये,प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्र.सीजी.27-के .2553 कीमती 5,00,000 रूपये जुमला कीमती 5,07,000 रुपये जप्त कर थाना सिहावा मे धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम दुधवारा बोरगांव पुल सामुदायिक भवन के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति भुनेश्वर निषाद पिता स्व.महेत्तर निषाद 51 वर्ष को सरकला, थाना पांडुका,जिला गरियाबंद अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिले जिसके कब्जे से 24 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2400 रूपये,बिक्री रकम 240 रूपये जुमला कीमती 2640 रुपये जप्त कर थाना मगरलोड में धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.
थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भटगांव देवांगन पारा में महिला द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है की सूचना पर तत्काल थाना रूद्री पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर एक महिला तिलेश्वरी बाई पिता कमलेश साहू 33 वर्ष देवगांवपारा भटगांव द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिली जिसके कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1040 रूपये जप्त कर थाना रूद्री में धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!