Uncategorized

धमतरी में आदित्य बिरला सन लाइफ इन्शुरन्स की नई शाखा का महापौर ने किया उद्घाटन

श्री रोहरा ने कहा यह शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

आदित्य बिरला सन लाइफ इन्शुरन्स की नई शाखा का शुभारंभ सोमवार को धमतरी स्थित सिद्धि विनायक टॉवर में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही.उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा आदित्य बिरला सन लाइफ इन्शुरन्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था का धमतरी में आगमन न केवल हमारे शहर की आर्थिक प्रगति को गति देगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा और बीमा संबंधी सेवाओं का सहज लाभ भी उपलब्ध कराएगा। यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और बीमा के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। यह धमतरी के समग्र विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।कार्यक्रम में महेश जसूजा (अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, धमतरी) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ में नम्रता पावर पार्षद क्षेत्रीय और ज़ोनल अधिकारी जसविंदर सिंह, प्रकाश लालवानी, एवं आशीष शिवेकर ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।शाखा प्रबंधक अभय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि कंपनी ग्राहकों को विश्वसनीय और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!