आध्यात्मिक ज्ञान रंगों से सराबोर और उमंग उल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव सरोवर वंदना विहार कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, आध्यात्मिक ज्ञान रंगों से सराबोर और उमंग उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि गण श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू पूर्व विधायक, श्रीमती तारिणी चंद्राकर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला धमतरी,श्रीमती प्रिया अनुराग गोयल आयुक्त नगर पालिक निगम धमतरी, श्रीमती कौशल्या देवांगन सभापति नगर पालिक निगम धमतरी,श्रीमती जागृति दोशी पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन इनरव्हील क्लब, श्रीमती प्रभा रावत समाजसेविका, श्रीमती हेमलता हिशीकर अध्यक्ष महिला समाज ,श्रीमती श्रद्धा कश्यप अध्यक्ष शहर क्षमता मंच धमतरी ईकाई ,श्रीमती काजल सिन्हा अध्यक्ष लेडिस क्लब धमतरी, श्रीमती मोनिका मरावी जिला पुलिस उप अधीक्षक जिला धमतरी ,श्रीमती मीना साहू जिला पुलिस उप अधीक्षक जिला धमतरी थे । संगीता गोलछा जैन महिला मंडल , संतोष मिन्नी नवकार महिला मंडल , बरखा शर्मा, प्रभा मिश्रा, अंकिता मिश्रा ब्राह्मण महिला मंडल, सूर्य प्रभा चेटियार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, अनीता खरिया गहोई वैश्य महिला मंडल , श्यामा पटेल पटेल समाज, पद्मिनी चंद्राकर सर्व समाज ,ईश्वरी पटवा पटवा समाज डाली सोनी सोनी समाज,प्रगति गोस्वामी कशौधन वैश्य गुप्ता महिला मंडल,चंद्रभागा साहू ,त्रिवेणी साहू साहू समाज अनीता यादव , रितिका यादव यादव समाज ,कनक शाह गुजराती महिला मंडल, राधिका गांधी महेश्वरी महिला मण्डल,उषा कौशिक सेन समाज, संगीता निषाद निषाद समाज, प्राप्ति वासानी रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी, प्रिया पंजवानी सिंध महिला मंडल, स्वाति बल्लाल महाराष्ट्र महिला मंडल, नीता रनसिंह मराठा महिला मंडल, प्रभा श्रीवास्तव कायस्थ महिला मंडल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण नगर के ऐसी महिलाओं का सम्मान था जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण समर्पण ,निष्ठा, ईमानदारी व सेवा भाव से पूर्ण किया है जिनमें गोपी काररा, सुशीला तिवारी, डॉ आराधना गुप्ता, डॉ रूपिका अग्रवाल,मीना बैगा ,नीरू नंदा ,शशि त्यागी,बबीता कश्यप,यशोदा सोनकर,ममता खालसा,नम्रता पाठक थे जिनके सेवा भाव का उल्लेख करते हीसभी के अभिनंदन में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कामिनी कौशिक व सुषमा नंदा ने किया।