Uncategorized

गायत्री परिवार का होली मिलन कार्यक्रम, खेली गई फूलों की होली

सुपुत्र तरुण किरण को आईएएस एवार्ड मिलने पर मां खिलेश्वरी किरण का गायत्री मंत्र शाल और श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान


धमतरी। गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन कर जन्म शताब्दी संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि गुरुदेव के सप्त क्रांति आंदोलन साधना, शिक्षा , नारी जागरण, स्वास्थ्य संवर्धन,, पर्यावरण संरक्षण,कुरीति उन्मूलन, स्वावलंबन के साथ आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी के साथ नशा मुक्त समाज की स्थापना पर विशेष कार्य करने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमति खिलेश्वरी किरण के होनहार सुपुत्र तरुण किरण को आईएएस एवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर श्रीमती खिलेश्वरी किरण का गायत्री मंत्र शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। श्रीमती किरण ने कहा कि गुरुदेव का उनके एवं उनके परिवार के उपर विशेष कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त है। इसके बाद होली गीत गाकर नृत्य कर फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को बधाई दिया गया। ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर द्वारा सत संकल्प पाठ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शेखन साहू जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप नाग, श्रीमती खिलेश्वरी किरण,उगेश बंसोर, शेखन साहू, चेतन साहू, डा रामचंद्र मेश्राम,एल के यादव , राम आसरा साहू, दिलीप पटेल आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!