Uncategorized

कराते,आत्मरक्षा, धैर्य और एकाग्रता का मिश्रित स्रोत है–अशोक सिन्हा

बाबू पंडरी राव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित कराटे बेल्ट सेरेमनी में धमतरी जिला से पूर्व में 75 बालक एवं बालिकाओं ने जनवरी माह में बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम दिलाया था जिसका रिजल्ट फरवरी में आया जिसमें धमतरी जिला के सभी कराटे खिलाड़ियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा , रविवार को बाबू पंडरी राव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों को धमतरी जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसई अशोक सिन्हा के द्वारा बेल्ट प्रदान किया गया.अशोक सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार खेल और बढ़ाने निरंतर कार्य कर रहे हैं पिछले साल राज्य सरकार ने खेल अलंकरण अवार्ड समारोह का आयोजन किया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा किया जो स्वागत योग्य है उपरोक्त कार्यक्रम में 2 ब्लू बेल्ट 18ग्रीन बेल्ट और 30अरेंज बेल्ट 25 येलो बेल्ट कराते खिलाड़ियों को दिया गया
इस अवसर पर धमतरी कराते संघ के उपाध्यक्ष सोहन चक्रधारी कोषाध्यक्ष विकास दत्त सचिव गोविंद सर्वा सह सचिव हेमंत चक्रधारी विद्या कुर्रे अंजलि फूटान रिया फूटान कुष्मिता साहू एवं खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!