Uncategorized
आरा मिल में लगी आग, लाखों की लकड़ी व मशीने खाक
दमकल की वाहन व ग्रामीणों की मद्द से आग पर पाया गया काबू

धमतरी। भीषण गर्मी पड़ रही है इसी बीच लगातार जिले में आगजनी की घटनाएं हो रही है। इसी कड़ी में आज भी एक आगजनी की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना अन्तर्गत ग्राम जोरातराई अंवरी में स्थित एक आरा मिल में बीती रात्रि आग लगने की घटना हुई जैसे ही इसकी जानकारी हुई तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई विभाग की वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस कार्य में ग्रामीणो ने भी सहयोग किया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है कि आरा मिल में आगजनी से लाखों की लकड़ी व मशीने जलकर खाक हो गई है।

