Uncategorized

गणेश चतुर्थी के सप्ताह भर पूर्व से ही गणपति आगमन का दौर हो चुका है शुरु

बाजे-गाजे, आतिशबाजी सहित धूमधाम से समितियां करा रही श्री गणेश का आगमन


धमतरी। इस बार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इस दिन विधि-विधानपूर्वक श्री गणेश की प्रतिमा जिले में सैकड़ो स्थानों पर विराजित की जाएगी। सामान्यत: शहर में 2-3 दिन पहले ही बाहर से आने वाली प्रतिमाओं को धूमधाम से आगमन कराया जाता था, लेकिन इस बार लगभग सप्ताह भर पूर्व से ही विभिन्न समितियों द्वारा श्री गणेश का आगमन धूमधाम व हर्षोल्लास से कराया जा रहा है जिससे गणेश चतुर्थी के पूर्व ही शहर में भक्तिमय माहौल व गणेश उत्सव की खुमारी छा गई है।
उल्लेखनीय है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बड़ी संख्या में लोगो ने भगवान श्री गणेश की मूर्तियां विराजित किये। लोग घरो-दुकानों में प्रतिमा विराजित करने शहर के कुम्हारपारा, रामबाग, रत्नाबांधा, आमातालाब रोड, तेलीनसत्ती, विंध्यवासिनी वार्ड, घड़ी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर मूर्तियां खरीदने व बुकिंग करने सहपरिवार पहुंच रहे है अभी से गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के साथ घरो व पंडालो में लगने लगे है। बता दे कि शहर में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी मूर्तियां बिक्री हेतु रखी गई है। जिन्हें ले जाने शहर व ग्रामीण क्षेत्रो के गणेश समितियों के सदस्य पहुंचने लगे है।
शहर में भी कई स्थानों जैसे आमापारा, विवेकानंद नगर, मकई पेट्रोल पंप के सामने, भीखूदाल परिवार द्वारा, रामबाग धमतरी का राजा शास्त्री चौक, महादेव परिवार रिसाईपारा, सहित शहर के विभिन्न स्थानों में समितियों द्वारा श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की जाती है। वही लोग अपने प्रतिष्ठानो व घरो में भी सुख समृद्धि की कामना के साथ विघ्नहर्ता की प्रतिमा विराजित करेंगे। कई स्थानों पर भव्य प्रतिमाएं विराजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!