Uncategorized

डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला कर की गई स्मार्ट मीटर को बदलने और बढ़े हुए बिजली के दामों को वापस लेने की पुरजोर मांग

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष गौतम वाधवानी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड एवं बठेना वार्ड में व्यापक अभियान,जनता से किया गया सीधा संवाद

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष गौतम वाधवानी के नेतृत्व में शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड एवं बठेना वार्ड में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
स्मार्ट मीटर को तुरंत बदलने और बेतहाशा बढ़े हुए बिजली के दामों को वापस लेने की पुरजोर मांग को लेकर आम जनता से सीधे संवाद किया गया और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मांग फॉर्म भरवाया गया।जनता के साथ हो रहे इस आर्थिक अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है।इस दौरान विशेष रूप से पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, जिला संगठन महामंत्री अरविन्द दोशी , जिला महामंत्री विक्रांत पवार, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्षअविनाश मरोठे, पूर्व पार्षद लुकेश्वरी साहू, ज्ञानचंद सिन्हा, शंकर माखीजा, अयान हाशमी, चुनकेश्वर प्रसाद नागेंद्र, संतोष साहू, सूरज यादव, बबलू बनबैर, धनजय साहू, जीवन सिन्हा, रुद्रा साहू, पवन यादव, पारस राम साहू महेश सेन सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!