Uncategorized

हिन्दू जागरण धमतरी ने संगठन विस्तार करते हुए नगर कार्यकारणी के लिए युवाओं को दी गई जिम्मेदारी

हिन्दू जागरण मंच धमतरी के जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने जिला कार्यकारिणी का बुधवार को महाराणा प्रताप भवन में अतिआवश्यक बैठक जिले की विभिन्न समाजिक समस्या ,सोशल मीडिया की निगरानी,और संगठन विस्तार जो जिले में लगातार चल रही है उसकी जानकारी लिया साथ ही साथ प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर के द्वारा नगर के लिए मजबूत और अनुभवी कार्यकारिणी का घोषणा किया गया जिसमें धमतरी नगर संयोजक पीयूष पारख,सहसंयोजक शुभम केशवानी,शिवांश पटवा, पुषांक साहू ,सूचना संग्रह विकास केशवानी,हिमांशु साहू,हरिशंकर शांडिल्य,युवा आयाम अमित सोना,आयुष पात्रे,ऋतिक जगत,दिग्विजय सिंह ,चिराग साहू को नवीन जिम्मेदारी दी और कहा भारत मां की रक्षा और सनातन समाज की सुरक्षा समरसता ,नागरिक कर्त्तव्य,पर्यावरण जागरूकता , स्वदेशी,कुटुंब में अपने पन की भाव के साथ आगे बढ़ते हुए अपने संघीय कार्य मजबूती प्रदान करते हुए,देशभक्ति,संस्कारित समाज के निर्माण के लिए ,सनातन समाज की संस्कृति को नगर सहित वार्डो के युवाओं में भारतीय संस्कृति जो विश्व को ज्ञान प्रदान करने वाला प्रकाश पुंज है। उस बहुमूल्य धरोहर को हम प्रत्येक समाज में जाकर उनका मूल्य बताकर जागरूकता लाए और उन्हें बताए कि हम कौन है । भारत मां अर्थात इस मातृभूमि के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है इतिहास में हमारे पूर्वजों के साथ कैसे व्यवहार हुई है, कैसे हमारे समाज को आज भी लोग नशा के आदि बनाकर तथा मतांतरित कर नष्ट करने में लगे हुए है हमारे समाज को लड़ाकर हमारी संस्कृति, गुरुकुल,ज्ञान, विज्ञान,हमारी प्राचीन संस्कृति आहार विहार , को तोड़ने एवं युवा पीढ़ी भैया दीदी के जीवन में पाश्चात्य संस्कृति को परोसने तथा उन्हें कमजोर करने में लगे हुए लोगों को पहचान करना होगा और समाज को बताना होगा कि हमारे आने वाले भावी पीढ़ी के बच्चों का क्या भविष्य सुरक्षित है क्या हमारा समाज निर्माण की व्यवस्था शेष रह पाएगी कि आप सभी जातियों में भटकर किसी पंथ के लालच में आकर अपने संस्कृति अपने लोगों को भूलकर अपने ही लोगों के विरुद्ध कार्य करेंगे जिन्हें बाद में मृत्यु के पश्चात अपने पंथ में स्वीकार भी नहीं करते ,अब समय आ गया है कि सनातन के ज्ञान से लोगो को जागरुक कर हमें एक होकर प्रशासन,और शासन को अपने समाज की सुरक्षा को मजबूत कानून व्यवस्था के लिए अपनी आवाज बुलंद करके अपने देश और समाज की सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उक्त बैठक में हिन्दू जागरण मंच धमतरी के जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू ,प्रतीक सोनी,सनत साहू ,युवा प्रमुख सत्यम सिन्हा, महिला आयाम रीटा बंजारे,मधु महाजन ,सूचना प्रमुख अनिमेष राजपूत , संपर्क प्रमुख अमरदीप महाजन,कार्यालय प्रमुख देवेंद्र साहू ने नगर कार्यकारिणी में जिन भाइयों को नवीन दायित्व मिला उन्हें बधाई दी.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!