Uncategorized

नगर के विभिन्न संगठनों ने रूपनारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

स्वदेशी जागरण मंच एक दिन एवं योगेश फाउंडेशन ने दो दिवसीय योग कार्यक्रम को किया स्थगित


धमतरी। स्वदेशी जागरण मंच, योगेश फाउंडेशन, एक पहल मॉर्निंग ग्रुप, रमसगरी गार्डन योगा ग्रुप, बेसी ग्रुप, स्टेडियम मार्निग ग्रुप के सदस्यों ने योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगेश फाउंडेशन की संचालिका एवं समाज सेविका अंकिता रत्नेश मिश्रा ने कहा कि सिन्हा जी ने योग को केवल आसन और प्रणायाम तक सीमित नहीं रखा अपितु उसे हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया आयोग अध्यक्ष के रूप में उन्होंने योग शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध को एक नई दिशा दी। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि रूप नारायण सिन्हा का आकस्मिक निधन सम्पूर्ण समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। एक पहल मॉर्निंग ग्रुप के शत्रुघ्न सिंह सोम,पवन गिरी गोस्वामी,संदीप राव,लखन सिन्हा,पार्षद पिन्टू यादव ने कहा कि स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा का स्नेह सरलता,संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। बेसी ग्रुप के लक्ष्मण जी ज्ञासी,मुकेश पटेल,अशोक साहू,रोहित सोनी,राजेश यादव पार्षद हेमन्त बंजारे ने कहा कि उन्होंने संगठन, जनसेवा,योग तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया। रम सगरी गार्डन योगा ग्रुप के संतोषी निंबाडकर,ऊषा मंडावी,ममता ठाकुर,पिंकी थवाईत,नेहा माधवानी,हर्षा देवानी ने कहा कि,बहुत ही सरल,सहज रूपनारायण सिन्हा जी का योग के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाले पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। स्टेडियम मार्निग ग्रुप के सीनियर सिटीजन,गणेश राव पवार,झूमक लाल साहू,अनिल सालुंके,अनिल कुमार पदम वारशत्रुघ्नपांडे,,युवा अनिल सा रवा,अभिषेक जगताप,डॉ मनोज सोनबेर ने कहा कि,जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर वर्तमान सरकार की ओर से सम्मान दिया गया। रूपनारायण सिन्हा सहज सरल हृदय और मिलन सार थे,उनके द्वारा किए गए कार्य सामाजिक पटल पर हमेशा बना रहेगा।उनका असमय जाना अपूर्णीय क्षति है।उक्त संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!