Uncategorized

अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए गए उदंती सीता नदी अभ्यारण के उपनिदेशक पर हमला

धमतरी।सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में सोमवार की दोपहर वन विभाग के डीएफओ वरुण जैन और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यहां पर एक चुक हो गई थी उनके साथ पुलिस नहीं थी। हमले के बाद तत्काल सिहावा थाना को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 18 मई को उदंती सीता नदी अभ्यारण के उपनिदेशक वरुण जैन अपनी टीम के साथ अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम जैतपुरी थाना सिहावा गए हुए थे। यह गांव संवेदनशील गांव है और यहां ग्रामीण जंगल काटकर अतिक्रमण किए हुए हैं। जैसे ही वह अपने टीम के साथ पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और डीएफओ पर हमला कर दिया।इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारियों को भी ग्रामीणों ने अपना निशाना बनाया। बड़ी मुश्किल से वह बचकर बाहर निकले और तुरंत इसकी सूचना थाना सिहावा को देकर बल मंगाया।

पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि वह 166 अतिक्रमणकारियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी टीम के साथ जैतपुरी गए हुए थे इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके और उनकी टीम के ऊपर हमला कर दिया। जैसे तैसे बचकर वह बाहर निकले और तुरंत सिहावा थाना को सूचना देकर पुलिस को बुलाया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। इन सभी की जमानत राशि का पहले ही न्यायालय से खारिज हो चुकी है और इनको नोटिस भी जारी किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!