Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण और संगठन सशक्तिकरण का आधार है – रंजना साहू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत ग्राम चंपारण में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे हुई शामिल

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत ग्राम चंपारण में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू बतौर वक्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर रंजना साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, लोककला, लोकगीत, तीज-त्योहार एवं सामाजिक मूल्य हमारी पहचान और गौरव हैं, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, हमारी सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होता है, प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल उद्देश्यों से जोड़ता है, इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल एवं समाज के प्रति दायित्वबोध का विकास होता है। एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में सक्षम होता है। रंजना साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाजसेवा की भावना से कार्य करने वाला परिवार है, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!