कांग्रेस द्वारा कार बाइक खींच का ले जाया गया पंप: पेट्रोल डीजल की किल्लत के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
महंगाई ने तोड़ा आम आदमी का हर सपना - लेखराम साहू

जनता मोदी सरकार की नाकामी से त्रस्त हो चुकी है -तारिणी चंद्राकर
आज कुरूद विधानसभा के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के तत्वाधान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया था जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर जनता के हित के लिए आवाज़ उठाएं पेट्रोल नहीं मिलने से कार एवं बाइक को खींचते हुए पेट्रोल पंप ले जाया गया पेट्रोल की मांग करने पर पेट्रोल नहीं दिया गया.भखारा का एक भी पेट्रोल पंप में पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने के कारण क्षेत्रवासियों एवं आम जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
सोना दुकान में दुकानदार को पूछा गया कि कितना खरीदी बिक्री हो रही है तो उन्होंने बताया कि महंगाई इतना है कि लोग खरीद नहीं पा रहे हैं दुकानदार के पास जाकर पूछा गया कि राशन कितना महंगा हो गया है उन्होंने बताया कि तेल का टीना 2000 में मिल रहा था अब 3000 में मिलने लगा है लोग महंगाई की मार से तड़प रहे.कुरूद के पूर्व विधायक एवं किसान नेता लेख राम साहू ने बताया कि आम जनता महंगाई की मार से पूरी तरह झुलस गई है दाल तेल सब्जी दूध राशन शिक्षा स्वास्थ्य गैस सिलेंडर सभी की महंगाई बढ़ जाने से जनता बेहद परेशान नजर आ रही है छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है कि ये डबल इंजन की सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने वाली थी किसी के कहने से किसी की आय दोगुनी नहीं हो सकती ऐसी समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए ताकि किसान अपनी खेती सही ढंग से कर सके डीजल पेट्रोल की पर्याप्त भंडारण रखना चाहिए लेकिन इस सरकार ने किसानों को हताश एवं निराश कर दिया है बीजेपी के नेता भाषण में रोज बोलते हैं डीजल पेट्रोल सोना मत खरीदो और एक तरफ जगह-जगह जाकर राज्य भर में सुशासन तिहार मना कर हजारों लोगों की भीड़ 100- 200 गाड़ियां इसमें पेट्रोल कहां से आता है डीजल कहां से आता है आम जनता जानना चाहती है बहुत जगह पेट्रोल टंकी बंद है फिर भी बीजेपी वालों की गाड़ी रुक नहीं रही है.
किसान नेता लेख राम साहू ने कहा कि राशन की महंगाई पेट्रोल डीजल और खाद की संकट एवं किसानों की समस्या में सुधार नहीं होने पर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा हर पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश को संभालने मे असफल साबित हुए है. आज जनता पेट्रोल डीजल एल पी जी की किल्लत से जूझ रही है. लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. ललोगो से सोना नहीं खरीदने वर्क फॉर्म होम करने खाद्य तेल का उपयोग कम करने की अपील की जा रही है. अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है. जनता मोदी सरकार की नाकामी से त्रस्त हो चुकी है.इस कार्यक्रम में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्रीमती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी होमेश साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा राजू साहू महामंत्री भारत नाहर विनोद साहू शारदा साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष बिट्टू गौर संतोषी निषाद महेश साहू एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.