Uncategorized

डीजल पेट्रोल की कमी से प्रदेश एवं कुरूद के आम जनता और किसान बेहद परेशान – लेख राम साहू

पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


कुरुद। कुरूद विधानसभा के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर जनता के हित के लिए आवाज़ उठाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश को पेट्रोल, डीजल के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंपों में लंबी कतार लगी नजर आ रही है। एक ओर पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया गया दूसरी ओर पर्याप्त आपू?िर्त नहीं की जा रही है। मोदी सरकार आम लोगों को परेशान करने पर तुली हुई है। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि प्रदेश के आम जनता एवं किसान पेट्रोल पंप में कड़ी धूप में लाईन पर लगने मजबूर है। डबल इंजन की सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने वाली थी लेकिन हालात को देखते हुए ऐसे लगता है कि किसानों का कर्ज चार गुना बढ़ जाएगा। पेट्रोल डीजल और खाद का संकट एवं किसानों की समस्या में सुधार नहीं होने पर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा हर पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महिम शुक्ला, डुमेश साहू, देवव्रत साहू, तपन चंद्राकर, रजत चंद्राकर, मनीष साहू, आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!