Uncategorized

यूपीएससी में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट

धमतरी-देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव से आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री मिश्रा ने डायमंड ध्रुव को उनकी सफलता पर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई, आगे की योजनाओं और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले के अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।डायमंड सिंह ध्रुव ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि डायमंड की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे चलकर अपनी सेवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!