Uncategorized

खेतों में आग लगने से फसल हुआ चौपट, पैरावट भी जल कर राख

धमतरी। धमतरी से कुछ ही दूरी पर स्थित बोड़रा क्षेत्र के खेतों में भीषण आग लगने से किसानों को जमकर नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 40 से 50 एकड़ खेतों में आग फैल गई, जिससे चना, सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है।किसानों के अनुसार लगभग 5 एकड़ में लगी चने की फसल पूरी तरह जल गई, वहीं करीब 2 एकड़ सरसों की फसल भी आग की चपेट में आ गई।इसके अलावा मवेशियों के लिए रखा गया 50 से अधिक पैरावट भी जलकर राख हो गया है।

किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की

आग लगने की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिन किसानों के खेतों में आग लगी थी वे सभी अपने कामकाज छोड़कर तुरंत खेतों की ओर दौड़ पड़े और फसल बचाने की कोशिश करने लगे। गांव के किसानों ने बोरी, पानी और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका।गांव के सरपंच प्रीतम साहू ने कहा कि गुरुवार को दोपहर करीब एक से दो बजे के आसपास गांव में कोई अनजान आदमी खेतों पर आग लगाकर चला गया।

गंगाराम साहू,किसान ने बताया कि
करीब 5 एकड़ का चना का फसल पूरा नुकसान हो गया है और कुछ चने बचे भी हैं. आग की वजह से 2 एकड़ सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है. किसान गंगाराम ने कहा कि चार महीने का जो मेहनत है वह किसानों का नुकसान हो गया है. अब क्या करें नुकसान तो हो गया है शासन से मुआवजा की मांग करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!