कुरुद नगरपालिका की 12वीं पीआईसी बैठक सम्पन्न, नगर विकास के 32 एजेण्डो पर हुई चर्चा
अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर की अध्यक्षता में कुरूद नगर में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही विकास कार्यो को दी जा रही प्राथमिकता

धमतरी। नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में कल नगरपालिका की 12वीं पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे आहुत की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा नगर विकास एवं मूलभूत कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए एल्डरमेन मनोनीत पार्षदों से अपने अपने निधियों से बिजली कार्यों के लिए राशि देने विशेष आग्रह कर नगर के समस्त वार्डों के विभिन्न गलियों में बरसात के कारण बरसों पुराने खऱाब लाइटों को बदलने निर्णय लिया गया, शासन और निकाय से नगर के समस्त चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण करने, दीवाली के बाद नगर को व्यवस्थित तरीक़े से बसाने, गौठान परिसर को विकसित कर गौशाला बनाने एवं जनभागीदारी से संचालन करने, हिन्दू मुक्तिधाम, मुस्लिम, ईसाई कब्रिस्तानो में सौंदर्यीकरण, रोड, नाली, शौचालयों का व्यवस्था करना, नया तालाब को निकाय एवं जनभागीदारी से सफ़ाई कार्य कर सौंदर्यीकरण करने, नगर के विभिन्न जगहों में पेयजल हेतु बोर खनन एवं छोटे टंकी लगाने, नगर के सभी मुख्य रोड, नगर गेट में सौंदर्यीकरण करने, प्रमुख धरोहरों को सजाने सँवारने के दिशा मे ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने नगर विकास के लिए 32 बिंदुओं वाली एजेण्डा में कुरूद नगर में मूलभूत सुविधाओं का जाल बिछाने, कुरूद को व्यवस्थित एवं सुंदर शहरो में शामिल कर आदर्श नगर बनाने, प्रमुख जगहों मे सौंदर्यीकरण कार्य करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गय। नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्वीकृति अध्यक्ष महोदया, उपाध्यक्ष सहित सभी सभापतिगण बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किये। बैठक में नगर पालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, सभापतियों में उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, मिथलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी, इंजीनियर साहू जी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
