Uncategorized
बाजार चौक कांक्रीटीकरण कार्य के भूमिपूजन व रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम बलियारा पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत बाजार चौक कांक्रीटीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और सार्वजनिक स्थलों का विकास जनसुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री साहू ग्राम में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। उन्होंने रामधुनी मंडलियों के प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। रामधुनी के माध्यम से भक्ति, आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलता है।