Uncategorized

19 मई को मंत्रालय घेराव में जिले के सहकारी कर्मी होंगे शामिल -नरेंद्र कुमार साहू

नरेंद्र कुमार साहू जिला कार्यवाहक अध्यक्ष धमतरी ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला धमतरी की कार्यकारिणी का बैठक बठेना समिति में संपन्न हुआ ।जिसमें यह निर्णय लिया गया कि महासंघ के आह्वान पर लंबीत तीन सूत्रीय मांग जैसे प्रबंधकीय अनुदान राशि देने ,बैंकों के खाली समिति प्रबंधकों के पदों पर समिति कर्मचारियों को लेने, गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष धान शुन्य शॉर्टेज प्रोत्साहन राशि दिलाने इस वर्ष की सम्पूर्ण धान उठाव सहित वर्तमान वर्ष एवं पूर्व वर्ष में धान सुखद समितियां को दिलाने सहित सुखद के नाम पर एफ आई आर एवं समिति प्रबंधकों की सेवा मुक्ति की जा रही है और छै माह बाद अंतर विभागीय कमेटी गठित की लाभ नहीं मिलने उसके विरोध में पूरे जिले सहित 33 जिलों के लगभग 15,000 हजार कर्मचारी 15 मई को धरना स्थल तुता रायपुर में 11 बजे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन स्मरण ज्ञापन के माध्यम से मंत्रालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री , सहकारिता मंत्री ,खाद्य मंत्री को पुनः पत्र सोपा जाएगा ।जिसमें जिले के 74 सहकारी समितियां के लगभग 600 लोग मंत्रालय के घेराव में भाग लेने का निर्णय लिया गया है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!