Uncategorized

मंडाई में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मेघा मडाई स्थल, बाजार चौक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक द्वारा अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने की जानकारी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ की गई,युवक ने अपना नाम वेदप्रकाश विभार पिता नरेश विभार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मेघा थाना मगरलोड बताया।आरोपी से एक धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई – 10.7 इंच एक तरफ धार एवं दूसरी ओर आरीनुमा डिज़ाइन उक्त चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया।आरोपी द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार रखने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने का कृत्य पाए जाने सेआरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!