Uncategorized

आगामी ग्रीष्मकाल की तैयारी: जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने ली पंप आपरेटरो की बैठक

वार्डों से प्रतिदिन पानी के सैंपल जांच हेतु लाने, नालियों के भीतर स्थित पाइपलाइन व लीकेज की सूचना देने दिए निर्देश

आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने नगर निगम सभा कक्ष में पंप ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में जल विभाग के अधिकारी एवं समस्त पंप ऑपरेटर उपस्थित रहे। सभापति द्वारा सभी ऑपरेटरों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जल आपूर्ति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने संबंधित वार्डों से प्रतिदिन पानी के सैंपल जांच हेतु लाने, नालियों के भीतर स्थित पाइपलाइन कनेक्शनों को चिन्हांकित कर नगर निगम को सूचित करने तथा कहीं भी पाइपलाइन में लीकेज या अन्य समस्या की जानकारी तत्काल निगम को देने के निर्देश दिए।साथ ही जल विभाग के कर्मचारियों को प्राप्त हो रही शिकायतों का शीघ्र निराकरण कर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जहां कहीं भी जल आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो, वहां टैंकरों के माध्यम से तत्काल पानी सप्लाई करने के भी निर्देश सभापति द्वारा दिए गए।बैठक में प्रमुख रूप से जल विभाग ई ई मयंक राठौर लोमेश देवांगन पंच राम सिंहा कैमिस्ट स्वाद गुल खान उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!