Uncategorized

आज कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है ये डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की ही देन है -दिलीप पटेल


धमतरी। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में रामपुर वार्ड में मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रामपुर वार्ड में माल्यार्पण,तिलक वंदन कर उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ता के रूप में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप पटेल ने कहा की आज कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है ये डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की ही देंन है जिन्होंने दो प्रधान, दो विधान दो निशान का विरोध कर इस लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दे दी इस लिए उनके बलिदान को याद कर हम बलिदान दिवस मानते है इस अवसर पर रामपुर वार्ड के वरिष्ठ धनीराम सोनकर, प्रेमनारायण साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर, बूथ अध्यक्ष देवचरण ध्रुव, प्रताप देवांगन, जालमपुर वार्ड पार्षद संजय देवांगन, कन्हैया सोनकर, बलराम सोनकर, अनुज दुबे, विजय जोशी, करण साहू, धरम साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!