Uncategorized

पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए हुआ एल्यूमनाय मीट का आयोजन

विधायक, महापौर, डॉक्टर, सीए के रुप में सेवाएं दे रहे पूर्व छात्र


धमतरी। बीसीएस शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी में महाविद्यालय के 1963 से 2024 बैच तक के डॉक्टर, सीए अथवा आयकर, विक्रयकर सलाहकार के रूप में प्रैक्टिस कर रहे पूर्व छात्र-छात्राओं एवं राजनीति के क्षेत्र में विधायक, महापौर के रूप में निर्वाचित छात्र-छात्राओं के लिए एल्यूमनाय मीट का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना पायल सोनवानी ने प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर मंचस्थ अतिथियों के साथ-साथ डॉ. सुनील जैन, डॉ. अनिल जैन, डॉ. शांतिलाल जैन, डॉ. नसीम तथा सीए आशा संचेती, निधि पारख, ललित लुंकड़, प्रभूदास पटेल, मनोज सोनी, अमित गुरूबख्शानी, बरखा महावर, सुनील दुग्गड़, सुधीर ठाकुर, आयकर एवं विक्रयकर सलाहकार एसडी नानकानी, आरके वाधवानी, केडी वाधवानी, आरके रामरख्यानी, विनोद पाण्डेय को सम्मानित किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर चौबे ने बीसीएस शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी की स्थापना वर्ष 1963 से लेकर 2024 तक की विकास यात्रा का वर्णन किया। साथ ही एल्यूमनाय मीट आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनंत दीक्षित, पूर्व प्राध्यापक सपन साहा, जीसी वैद, जनभागीदारी सदस्य चन्द्रभागा साहू एवं रीता बंजारे का भी सम्मान किया गया। एल्यूमनाय एसोशिएसन के फाउन्डर मेम्बर्स शरद चौबे, चेतन हिन्दूजा, अशोक पवार एवं नीलेश लुनिया, सतीश पवार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पूर्व विधायक हर्षद भाई मेहता ने मेडिकल कॉलेज हेतु चयनित होने के बाद भी उस अवसर को त्याग कर इस महाविद्यालय से स्नातक होने की घटना का वर्णन किया। पूर्व विधायक इन्दरचंद चोपड़ा ने अपने छात्र जीवन और अपने सहपाठियों का स्मरण किया। पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महापौर रामू रोहरा ने कॉलेज में विभिन्न नए कोर्सेस, फैकल्टी स्टॉफ, एवं पूर्ण सुविधाए शासन से प्रदान करने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय स्थापना 1963 के प्रथम बैच के विद्यार्थी आयकर सलाहकार गोपाल शर्मा ने कॉलेज में बिताए हुए यादगार पलो को मंच के समक्ष रखा। 1966 बैंच के बीएल जैन आयकर सलाहकार, डॉ. एनसी खण्डेलवाल, डॉ. जेएस खालसा, सीए अजय पारख, अजय अग्रवाल, रायपुर प्रेक्टिसरत् सीए सीएल महावर, राजनांदगांव में प्रेक्टिसरत् सीए सुरेश गांधी, दुर्ग में प्रेक्टिसरत् सीए आशा संचेती, सीए निधि पारख, सीए ललित लुंकड़, सीए प्रभूदास पटेल रायपुर, सीए मनोज सोनी, डॉ. विजय पंजवानी ने अपना अनुभव साझा किया। उक्त संपूर्ण आयोजन में डॉ. चन्द्रशेखर चौबे, डॉ. विनोद पाठक, डॉ़ सरला द्विवेदी, पंकज जैन, निरंजन साहू, आकांक्षा मरकाम, अमित साहू, डॉ. सीमा साहू, दिनेश्वर सलाम, भूपेन्द्र साहू, डॉ. प्रेमनाथ भारती, दीपा रजक, गायत्री लहरे, पल्लवी बरडिय़ा संतोष साहू, सूरज सोनकर का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!