Uncategorized

कुरुद में भाजपाईयों ने चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान

कुरुद। विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कुरूद नगर में विशेष जनसंपर्क अभियान में वार्ड क्रमांक 11 ओर 12 के बूथ क्रमांक 166 का युद्ध स्तर पर जन संपर्क अभियान जारी है। पन्ना प्रभारी , एवं अन्य प्रभार के प्रभारी सक्रिय रूप मैदान में जुटे हैं। संपर्क अभियान निरंतर चुनाव तक जारी रहेगा। कारगिल चौक गौरव पथ से लेकर पचरी पारा तक जनता के घर घर पहुंच कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई भारत भूषण ने आम जनों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से विस्तृत रूप में उभरा है और मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग की जीवन शैली का विकास हुआ है और विशेष रूप से गरीब वर्ग के लोगों का जीवन पहले से अधिक सुरक्षित हुआ है देश रक्षा उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर है। इस जनसंपर्क में भारत भूषण पंचायन, राजेन्द्र गुप्ता, दौलत ध्रुव, बाबूलाल साहु सहित बूथ कार्यकर्ता सम्मीलित हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!