Uncategorized

उच्च शिक्षा मंत्री से अंग्रेज़ी माध्यम कॉलेज, आईटीआई और एलएलएम की मांग

पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार के नेतृत्व में गौतम वाधवानी, गुरुगोपाल गोस्वामी ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को सौपा ज्ञापन

धमतरी। कॉंग्रेस पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने मंत्री उमेश पटेल को बताया कि धमतरी की उच्च शिक्षा को अपग्रेट करने की धमतरी में जरूरत है हमारे जिले में धमतरी विधानसभा में उच्च शिक्षा के नाम से सिर्फ दो ही महाविद्यालय प्रसिद्ध है पहला स्व. भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक महाविद्यालय दूसरा स्व. बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय है इन्हें छोड़ किसी भी प्रकार का उच्च तकनीकी वाला महाविद्यालय हमारे शहर में नही है वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमदी कॉलेज और कंडेल कॉलेज की सौगात दी है इसलिए हम शहरवासी इस सरकार से अपेक्षा रखते है कि धमतरी को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सोपते हुए गौतम वाधवानी ने छात्र छात्राओ निम्न लिखित मांगों बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर में एल.एल.एम. न होने की वजह से यह छात्र एलएलबी के बाद कि पढ़ाई नही कर पाते है। ग्राम अछोटा में आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय प्रारम्भ करने, ग्राम तरसीवा में आईटीआई इंस्टीयूट प्रारम्भ करने, बाबु छोटे लाल शासकीय महाविद्यालय में सभी विषयो में 20-20 सीटे बढ़ाने की मांग से मंत्री का ध्यान आकर्षित करवाया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी मांगे जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि अभी ट्रायल के लिए इस सत्र 10 जिलो में अंग्रेजी महाविधालय खोला जा रहा है सुखद परिणाम आते ही अगले सत्र में आपके जिला मुख्यालय में अंग्रेजी महाविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा। इस दौरान विक्रांत पवार विक्की चौहान, तुषार जैस मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!